झारखंडः भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार गिराया

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 11:45 AM (IST)

गोड्डाः झारखंड में भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोड्डा जिले के देवडाड थाना क्षेत्र के बनकटी जंगल का है, जहां 5 लोग 12 भैंस चोरी करके ले जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ग्रामीण मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए भागने लगे। इसी बीच 5 लोगों में से 3 लोग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने 2 लोगों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार गिराया। 

बता दें कि पुलिस ने हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static