झारखंड विस चुनावः कल होंगे चौथे चरण के मतदान, 15 सीटों पर 221 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 11:37 AM (IST)

रांचीः झारखंड में 81 सीटों पर 5 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव हो चुके हैं। वहीं चौथे चरण के चुनाव 16 दिसंबर को 15 सीटों पर करवाए जाएंगे। इन सीटों पर 221 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। साथ ही सभी सीटों पर 47,85009 मतदाता वोट करेंगे।

जानकारी के अनुसार, सभी 15 विधानसभा सीटों पर 47,85009 वोटरों में से 25,40,794 पुरुष मतदाता वोटर हैं और 22,44,134 महिला वोटर हैं। इसी के साथ 81 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इन सभी वोटरों में से 95,795 युवा वोटर हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। सभी 15 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास 1-1 सीटें हैं। जिन 15 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा उनमें देवघर, मधुपुर, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, टुंडी और बाघमारा, झरिया, जमुआ शामिल हैं।

बता दें कि शनिवार को चौथे चरण का प्रचार थम गया है। साथ ही 48 घंटों का ड्राई डे घोषित किया है। अब तक तीन चरणों में 50 सीटों पर मतदान हो चुका है। अभी दो चरणों में 31 सीट पर मतदान होना बाकी है। 23 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static