पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं दी अर्जुन मुंडा को सभा की अनुमति, बीच रास्ते से लौटे झारखंड

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 01:03 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (National President Amit Shah, Uttar Pradesh's Chief Minister Yogi Adityanath) के बाद अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Former Jharkhand Chief Minister Arjun Munda) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सभा करने से रोक दिया गया है। मुंडा बीच रास्ते से लौट गए हैं। मुंडा जमशेदपुर (Jamshedpur) में करीब 1:30 बजे इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

बुधवार (Wednesday) को मुंडा को बांकुड़ा जिला के विष्णुपुर (Vishnupur of Bankura district) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक सभा को संबोधित करना था। मगर पश्चिम बंगाल प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद मुंडा आधे रास्ते से ही लौट गए।

अर्जुन मुंडा ने ममता सरकार की इस दमनकारी नीति की भर्त्सना (Reproach of oppressive policy) की है। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) (Trinamool Congress (TMC)) सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली हुई है। बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) घबरा गई हैं। बीजेपी की आवाज को दबाना चाहती हैं, परंतु वह इसमें सफल नहीं हो सकेंगी।

मुंडा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को करारा जवाब देगी। बंगाल में इस बार कमल खिलेगा और तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

prachi