कांग्रेस में शामिल होंगी झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 12:13 PM (IST)

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगी।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी और लेफ्ट संगठनों के कुछ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गई है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारी में बड़े गठबंधन को एकजुट करना शुरू कर दिया है। इसके चलते चुनावों में भाजपा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static