पति के बाहर कमाने जाने का पत्नी ने किया विरोध, विवाद के बाद दंपत्ति ने कुएं में छलांगकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 12:37 PM (IST)

गुमला: झारखंड के गुमला जिले (Gumla district) में पति-पत्नी (husband wife) ने आपसी विवाद (dispute) के बाद एक ही कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पति-पत्नी द्वारा कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का यह मामला गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के लसड़ा बैरटोली गांव (Lasady Baitoli village of Raidih block) से सामने आया है। दंपत्ति द्वारा आत्महत्या करने बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। वहीं रायडीह थाना पुलिस ने ग्रामीणों के बयान के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि 40 वर्षीय कमल सिंह (40 year old Kamal Singh) कमाने के लिए बाहर जाना चाहता था। उसकी पत्नी 35 वर्षीय सरस्वती देवी (35 year old Saraswati Devi) इसका विरोध कर रही थी। विरोध के कारण कमल सिंह मंगलवार (Tuesday) की सुबह नौ बजे अपने घर से निकल गया। उसके पीछे-पीछे उसकी पत्नी सरस्वती देवी भी निकल गई। गांव के कुछ दूर डुमरकोना (Dumarcona) के एक कुएं में पति ने छलांग लगा दी। उसके बाद पत्नी ने भी उसी कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाने के बाद दोनों की मृत्यु हो गई। बाद में ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली। ग्रामीण जब वहां गए तो दोनों को मरा देखकर दंग रह गए।

वहीं मृतक दंपत्ति कमल सिंह और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के तीन बच्चे हैं। तीनों नाबालिग हैं। 15, 12 और 9 वर्ष के हैं। बच्चों का रो- राेकर बुरा हाल है। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह (CDPO Arvind Kumar Singh) ने बताया कि दंपत्ति के कुएं में मिले शवों के मामले में ग्रामीणों की बातों के अलावे अन्य एंगल से भी इस मामले की जांच की जा रही है। 

prachi