झारखंड विस चुनावः महिला ने ड्यूटी पर तैनात जवान और उसके साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 10:26 AM (IST)

सोनुआः झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत ड्यूटी में तैनात जनाव पर एक गांव की महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जवान ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर बलात्कार किया।

जानकारी के अनुसार, घटना सोनुआ थाना अंतर्गत महिषाबेड़ा गांव की है। बुधवार रात 40 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान 2 युवक जबरन उसके घर में घुसे और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर वह उसे पास की झाड़ियों में ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपी जवान का मोबाइल घटनास्थल पर छूट गया जिसे लेकर वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला की भी मेडिकल जांच कराई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ajay kumar