रांची के रिम्स में प्रसव करवाने आई महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव, गायनी विभाग को किया सील

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 12:18 PM (IST)

रांची: झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रांची के रिम्स में एक महिला प्रसव करवाने आई। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद पूरा गायनी विभाग सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है, एक महिला प्रसव करवाने रिम्स पहुंची। इस दौरान डॉक्टरस ने उसके सभी टेस्ट किए। साथ ही डॉक्टरस ने महिला का कोरोना टेस्ट भी किया जिसकी रिपोर्ट बच्चे को जन्म देने के बाद आई। रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। ऑपरेशन के दौरान करीब 24 से 24 स्वास्थयकर्मी महिला के संपर्क में आए थे।

इस बात का पता चलने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और पूरे गायनी विभाग को सील कर दिया गया। वहीं इससे पहले भी सदर अस्पताल में इसी तरह का मामला सामने आया था जिसके बाद उसे भी बंद कर दिया गया था।

Edited By

Diksha kanojia