मोदी के डिजिटल भारत के सपने को साकार कर रही महिलाएं, स्मार्टफोन की इस तरह दे रहीं जानकारी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 01:44 PM (IST)

रामगढ़ः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले की मारवाड़ी महिला समिति की महिलाएं झारखंड समेत देश के दूसरे राज्यों में रहने वाली महिलाओं को स्मार्टफोन की विशेषताओं और विशेष तकनीक के बारे में ऑनलाइन जानकारी दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी महिला समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा कि महिलाएं भी शामिल हैं। 250 से अधिक महिलाएं ऑनलाइन चल रहे स्मार्टफोन क्लासेज से स्मार्टफोन की विभिन्न तकनीकी पहलुओं का ज्ञान ले रही हैं।

बता दें कि रामगढ़ मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने भी लोगों का आहवान किया है कि बदलते दौर में लोग डिजिटलाइज हों , ऐसे में महिलाएं पीछे कैसे रह सकती है।

Edited By

Diksha kanojia