यात्रीगण कृपया ध्यान दें-कानपुर से स्वर्ण शताब्दी अब प्लेटफार्म एक की बजाय .....

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2015 - 06:38 PM (IST)

कानपुर: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का अब कानपुर के प्लेटफार्म एक की बजाय सात से जायेगी। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कानपुर स्टेशन भारतीय रेल के व्यस्ततम रेल खंड मुगलसरांय-दिल्ली के इलाहाबाद मण्डल 
का एक प्रमुख एवं व्यस्ततम स्टेशन है। इस स्टेशन पर इलाहाबाद, लखनऊ, झांसी तथा अन्य दिशाओ से रेलगाडिय़ों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म संख्या एक पर लेने से उस रूट की कई अन्य गाडियों को रोकना पड़ता है जिसके कारण कई गाडियां विलम्बित हो जाती हैं। रेल प्रशासन द्वारा परिचालन में समय पालन को सुनिश्चित करने के उददेश्य से लखनऊ स्वर्ण शताब्दी के प्लेटफार्म में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी का आवागमम अब प्लेटफार्म नंबर सात से होगा।