पति ने पत्नी व प्रेमी का आपत्तिजनक हालत में बनाया वीडियो और फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2016 - 03:56 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक बंद कमरे में किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद व्यक्ति ने उनकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि हंगामे के बाद महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में शाम को उस समय हंगामा हो गया जब एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति ने पहले तो वीडियो बनाया और फिर उन्हें पीटता हुआ थाने ले गया। थाने में पति, पत्नी और वो के बीच रात भर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने इसके बाद पति व प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया। 

बता दें कि नयापुरवा के निवासी बिजली मिस्त्री की शादी 6 साल पहले यशोदा नगर निवासी युवती से हुई थी। पति को पत्नी का व्यवहार देख कर उस पर थोड़ा शक हो गया था। शाम को पति ने किसी बात का बहाना बनाया और कहा कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां किसी काम से जा रहा है, वह रात को वहीं पर ही रूकेगा और घर वापिस नहीं आएगा।

पति रात को अचानक घर पहुंचा और उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पति ने जैसे ही खिड़की से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पति ने चुपके से दोनों का वीडियो बनाया और फिर दोनों की खूब पिटाई की। इसके बाद पति  उन्हें पीटते हुए थाने ले गया। थाने में रात भर पंचायत चली जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग आगे रहने का फैसला कल लिया।