मैं अपनी मर्जी से फांसी लगाने जा रहा हूं ...लिख दे दी जान
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2015 - 04:50 PM (IST)
कानपुर (अंबरीश त्रिपाठी): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मासूम ने बहन के दुपट्टे व बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मामला कानपुर के थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके का है। जहां पर रहने वाले ईशु (13) ने बहन के दुपट्टे व बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को वहां सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा था कि ''मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रहा हूं, आई लव यू मां''। मृतक की बहन गुडिया ने बताया कि वह कोचिंग के लिए बाहर गई हुई थी और उसकी मां घर में सो रही थी।
जब वह कोचिंग से घर आई तो उसने देखा कि उसके भाई ईशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने यह भी बताया कि मृतक ईशु के स्कूल के कुछ लड़के उनके घर आए थे। बच्चों ने उन्हें कहा कि ईशु स्कूल में छोटे-छोटे लड़को को मारता है। जब ईशु स्कूल आएगा तो उसे पीटा जाएगा। जब यह बात गुडिया ने अपने भाई को बताई तो उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
आपको बता दें कि कई साल पहले ईशु के पिता की मौत हो चुकी थी। अब उनके परिवार में ईशु इसकी विधवा मां व बहन हैं। पडोस में रहने वाले लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी पुलिस नही पहुंची। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मामले की छानबीन जारी है।