दरोगा ने 2 साल तक छात्रा से किया रेप, गर्भवती होने पर बीवी संग मिल दी ऐसी सजा (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2016 - 09:33 AM (IST)

कानपुर:  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नवाबगंज एस.ओ. द्वारा बी.एस.सी. की छात्रा को शादी का झांसा देकर 2 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 2 बार उसका गर्भपात भी कराया। रेप का यह मामला जब एस.एस.पी. के पास पहुंचा तो उन्होंने आरोपी को सस्पेंड कर दिया। 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रहने वाली युवती कानपुर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रह कर बी.एस.सी की पढ़ाई कर रही थी। पीड़िता का कहना है कि एक साल पहले उसके भाई का एक्सीडेट हो गया था। जहां पर कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने इस बात की शिकायत सचेंडी थाने में की। उस समय सचेंडी थाने के एस.ओ. उदय प्रताप यादव ही थे। 

इसके बाद उदय यादव ने पीड़िता को पूछताछ के बहाने थान बुलाना शुरु कर दिया। उदय यादव ने अपने आप को अविवाहित बताया। काफी मिलने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। लगभग 6 महीने तक दोनों के बीच बातचीत, घूमना-फिरना और युवती को कॉलेज लाना-ले जाना तक पहुंचने लगा। इसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध भी बनने लगे। 

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को जब पीड़ित छात्रा ने एस.ओ. उदय यादव को बताया कि वह गर्भवती है तो एस.ओ. ने उससे कहा कि वह अभी यहां से चली जाए। इस मामले में वह उससे बाद में बात करेगा। इसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरु कर दिया। एस.ओ. ने खुद को बेकसूर बताकर पत्नी के साथ मिल पीड़िता की पिटाई कर डाली। 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2 साल में उदय यादव ने उसका 2 बार गर्भपात कराया। पीड़िता ने बताया कि एस.ओ. अपने आप को सपा सरकार का करीबी बताता था। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि एस.ओ. ने यह बात भी कही कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि उसके खिलाफ कार्रवाई करे। 

वहीं दसूरी तरफ थाने में पीड़िता की पिटाई के बाद उदय यादव 5 दिन की छुट्टी लेकर चला गया। जब यह मामला एस.एस.पी. तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी एस.ओ. उदय यादव को सस्पेंड़ कर दिया। एस.एस.पी. का कहना है कि मामले की पूरी जांच महिला थाने से कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।