आई.ए.एस. बनना चाहती है किसान की बेटी, हाईस्‍कूल में किया टॉप (Pics)

punjabkesari.in Monday, May 16, 2016 - 10:24 AM (IST)

कानपुर:  उत्तर प्रदेश में 10वीं क्लास के परिणाम में निशा साहू ने 97.83 प्रतिशत नंबर लेकर कानपुर में पहला और यू.पी. बोर्ड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जब बेटी के टॉप करने की सूचना पिता को मिली तो उनकी आंखों से खुशी के आंशु छलक पड़े। वहीं स्कूल के शिक्षकों ने भी टॉपर निशा की तारीफ की। 

जानकारी के अनुसार सौम्या के पिता किसान हैं। किसान पिता ने बेटी को पढ़ाने में कोई कसर  नहीं छोड़ी। भले ही सौम्या पटेल गरीब घर में पढ़ी हो, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। वह बड़ी होकर आई.ए.एस. बनना चाहती है। 

इंटरमीडिएट में बाराबंकी की साक्षी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह दिखा दिया कि लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे रहती हैं। साक्षी की अंकतालिका देखी जाए तो हिन्दी में साक्षी ने 98, अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 99, कैमिस्ट्री में 99, गणित में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। हर विषय में डिस्टिक्शन हासिल किया।