घर में नहीं था Toilet...तो किया शादी से इंकार, थामा दूसरे लड़के का हाथ

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2016 - 10:11 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक युवती ने ससुराल में शौचालय न होने पर शादी के 2 दिन पहले ही शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 

जानकारी के अनुसार मामला कानपुर जिले के बर्रा थाना इलाके का है। यहां की निवासी नेहा श्रीवास्तव की शादी गुजैनी इलाके के एक युवक से होने वाली थी। जब शादी तय हुई थी तब युवक के घर में शौचालय नहीं था। युवक के परिजनों ने लड़की वालों से कहा था कि वह शादी से पहले शौचालय बना लेंगे। लेकिन जब लड़की को पता चला कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है, उसके तुरंत बाद ही उसने रिश्ता तोड़ दिया। 

वहीं दूसरी तरफ एक सामाजिक संस्था ने युवती की शादी ऐसे घर में तय करा दी,जहां पर शौचालय है। युवती के शादी से इंकार करने पर लड़के वालों ने बर्रा थाने में शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले से इंकार कर दिया है।