CM योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, 350 से अधिक फरियादियों की सुनी फरियाद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 12:51 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी सोमवार शाम कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करने के बाद गोरखपुर रात्रि विश्राम के लिए आ गए थे। उन्होंने सुबह मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया और करीब 350 से अधिक फरियादियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

योगी ने फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद करीब 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने करीब आधा घंटा गौशाला में गुजारा और फिर फरियादियों के बीच पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक फरियादियों की समस्याओं को सुना।