कांग्रेसी नेता का भाजपा पर हमला, कहा- राज्य का भ्रष्टाचार देख रावण भी शरमा जाता

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 05:58 PM (IST)

पलामूः झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सराय ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने रविवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रावण भी झारखंड में आ जाता तो इतने भ्रष्टाचार को देखकर शरमा ही जाता। 

सुबोधकांत ने कहा कि सरकार और पदाधिकारियों के बीच में समझौता हो गया है। बेईमान पदाधिकारी का गिरोह राज्य में बैठा है। सरकार बिना योजनाओं के काम कर रही है। इसके साथ-साथ 50 प्रतिशत कमीशन भी जारी है। राज्य में ठेकेदारी प्रथा शुरु हो गई है। 

कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जमीन को लूटने में लगी हुई है। सरकार ने अभी तक भूमि अधिग्रहण नियम नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मिलकर भाजपा कोे सत्ता से बाहर कर देंगे।