कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हुए पार्टी से निराश, कहा-अपमान को नहीं करेंगे बर्दाश्त

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 02:23 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी की उपेक्षा से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव हारने के लिए उन्हें दोषी माना जा रहा है जिसके कारण उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। 

किशोर उपाध्याय का कहना है कि वह पार्टी के सिपाही सोनिया और राहुल को मानते हैं और वह उनके आदेशों का पालन करेंगे। उनका कहना है कि वह अब अपने अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

निकाय चुनावों के आने का कारण कांग्रेस पार्टी कई तरह की सभाएं कर रही है। इसमें सभी नेताओं को शामिल किया जा रहा है लेकिन किशोर उपाध्याय को इन सबसे दूर रखा जा रहा है।