डीएम ने परेड ग्राऊंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 11:45 AM (IST)

देहरादून: देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर परेड ग्राऊंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड ग्राऊंड में पहले से किए गए किसी भी अस्थाई निर्माण कार्य को हटाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ग्राऊंड की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने गणतंत्र दिवस के लिए किए जाने वाले भिन्न-भिन्न अस्थाई निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम्य विकास, बाल विकास और स्वास्थ्य विकास द्वारा दिखाई जाने वाली झांकियों के आकार में एकरूपता रखने के लिए कहा गया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल को झांकी प्रदर्शित करने वाले भिन्न-भिन्न विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी करवाने के निर्देश दिए।