झाविमो सुप्रीमो ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना, कहा- विकास के नाम पर फैला रहे गुंडागर्दी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 04:00 PM (IST)

रांचीः राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर निशाना साधा है। झाविमो सुप्रीमो का कहना है कि भाजपा सरकार को बने पूरे तीन साल हो गए हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किए हैं।

बाबूलाल मरांडी का कहना है कि भाजपा सरकार ने कोई भी उपलब्धियां हासिल नहीं की है। इसके स्थान पर भाजपा द्वारा पूरे राज्य में गुंडागर्दी का माहौल पैदा कर दिया गया है। सरकार द्वारा अपराधियों को बचाया जा रहा है।

झाविमो सुप्रीमो का कहना है कि सरकार आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार ही नहीं है। सरकार के स्थान पर जनता राज्य में हो रहे अपराध को याद रखेगी। उन्होंने कहा कि जेवीएम द्वारा भाजपा को पार्टी से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।