नक्सलियों ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में की गई बढ़ोत्तरी

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 04:54 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यह कदम नक्सलियों की चेतावनी के बाद उठाया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सचेत किया गया जिसके बाद सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

नक्सलियों द्वारा दी गई चेतावनी की जानकारी आईजी अभियान द्वारा जारी की गई रिर्पोट में दी गई थी। नक्सलियों द्वारा 8 दिसंबर की रात पोस्टर गिरिडीह जिले में सीएम को चेतावनी देते हुए पोस्टर लगाए गए थे। आईजी अभियान द्वारा इसकी जानकारी सभी जिलों के एसपी को दे दी गई है। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के अन्य साधन भी दिए जाने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिए गए थे कि भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े नक्सलियों और इस संगठन के नेताओं को खत्म किया जा रहा है।