साध्वी निरंजन का कांग्रेस पर वार, कहा- पार्टी की नैया डुबाएंगे राहुल

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 12:50 PM (IST)

फतेहपुरः फतेहपुर जिले से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चित्रकूट में जो रेल हादसा हुआ है, उसके लिए कहीं ना कहीं कांग्रेस जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर तीखा कटाक्ष भी किया है।

साध्वी ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस सत्ता में काबिज रही, लेकिन रेल पटरियों की मरमतीकरण पर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा अंग्रेजों के ज़माने की पटरियां है परन्तु इतने लंबे समय तक राज करने के बाद भी कांग्रेस ने कोई सुधार नहीं किया।

वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार साढ़े 3 साल के कार्यकाल में पुरानी पटरियों व रेल की सुधार पर जोर दिया दे रही। हमारी सरकार इस दुर्घटना की भी जांच कराएगी। इसके साथ ही राहुल गांधी की ताजपोशी पर भी साध्वी ने तीखा कटाक्ष किया।

कांग्रेस की नैया डुबाएंगे राहुल
साध्वी ने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद व नेहरू परिवार से हटकर अगर ओर किसी की ताजपोशी होती तो कांग्रेस का उद्धार हो सकता था। कांग्रेस की नैया डुबाएंगे राहुल। गुजरात चुनाव में कांग्रेस व हार्दिक पटेल का जादू फेल होगा और गुजरात व हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
 

Punjab Kesari