चारा घोटाला मामले के दोषी सजल चक्रवर्ती को आज मिलेगी सजा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 12:35 PM (IST)

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। इस मामले में मंगलवार को उनको सजा सुनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शंभू लाल साहू की अदालत में चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में पूर्व मुख्य सचिव को दोषी ठहराया गया था।

बता दें कि सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने कहा कि सजल चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी राशि गबन करने, जाली कागजात का इस्तेमाल करने और आपराधिक षड्यंत्र करने के मामले दर्ज हैं।