सिन्धु, साक्षी और दीपा को 1-1 करोड़ रूपए देगी UP सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 01:09 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रियो आेलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों पीवी सिन्धु, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को एक-एक करोड़ रूपए का पुरस्कार देने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपने सरकारी आवास पर आयोजित लक्ष्मण तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण समारोह में यह घोषणा करते हुए कहा कि रियो आेलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने वाली बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिन्धु, महिला पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्ट दीपा करमाकर को एक-एक करोड़ रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि रियो आेलंपिक में पदक सूची में देश का स्थान देखने के साथ ही खिलाड़ियों को उपलब्ध हो रही सुविधाआें के बारे में भी ध्यान देना होगा। अधिक पदक पाने वाले देशों में खिलाड़ियों को उपलब्ध प्रेक्टिस आदि की सुविधाएं यहां उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रियो आेलंपिक में प्रतिभा करने वाले प्रदेश के 10 खिलाडियों को 10-10 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही, 20 खिलाडियों को वर्ष 2014-15 व 2015-16 के लिए लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी प्रदान किए।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग में खेल कोटा के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करेगी।  मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित पुरूष खिलाड़ियों को लक्ष्मण हजी तथा महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा, 3 लाख 11 हजार रूपए की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।