कभी सड़क हादसे में खराब हो गया था चेहरा...आज बनाई Miss India फिनाले में जगह (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2016 - 11:06 AM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के देवरिया की रहने वाली प्रियंका सिंह ने प्रिंसेज कैंपस में सफलता हासिल की है। बता दें कि प्रियंका सिंह 9 अप्रैल को ''मिस इंडिया कॉन्टेस्ट'' के ग्रैंड फिनाले में यशराज फिल्म स्टूडियो मुंबई में राजस्थान को रिप्रजेंट करेंगी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका सिंह का कहना है कि उन्होंने अभिमन्यु सिंह तोमर की सलाह पर कैंपस प्रिंसेज के लिए ऑडिशन दिया था। उसके बाद उन्होंने प्री पीजेंट प्रतियोगिता में इंडिया लेबल पर अपनी जगह बनाई। प्रियंका का कहना है कि इसके पहले 2014 में वह ''मिस दीवा'' के लिए ऑडिशन देना चाहती थीं। लेकिन, एक दिन पहले उनकी स्कूटी जयपुर में एक कार से टकरा गई और चेहरे पर काफी चोटें आ गई। 

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने बताया कि उसका जन्म 23 अप्रैल 1996 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता सत्येंद्र सिंह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी दुबई में जॉब करते हैं। उनकी मां पूनम सिंह गांव में ही बेटे अंशुमान के साथ रहती है। प्रियंका सिंह ने क्लास 1 की पढ़ाई गांव के प्राथमिक स्कूल, उसके बाद 5वीं तक की पढाई मुंबई और 6 से 10 तक की पढाई जयपुर से की है।