SP-BJP प्रवक्ता ने जमकर निकाली गालियां, राज्यमंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2016 - 12:18 PM (IST)

लखनऊ: बीजेपी के प्रवक्ता आई पी सिंह ने सपा के दर्जा प्राप्‍त राज्‍य मंत्री नावेद सिद्दीकी को जमकर गालियां निकाली। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौच हुआ। यह उस समय हुआ जब वे एक निजी चैनल के टॉक शो में वाद-विवाद कर रहे थे। नावेद सिद्दीकी ने इस मामले में गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

जानकारी के अनुसार यह गाली-गलौच उस समय शुरू हुआ जब वे बुलंदशहर मामले में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आज़म खान के बयान पर बातचीत कर रहे थे। आई पी सिंह ने आज़म खान को छिछोरा और बेशर्म बताया। आई पी सिंह के इसी बयान को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि आई पी सिंह ने नावेद सिद्दीकी को बदतमीज कह डाला।

वहीं दूसरी तरफ गाली-गलौच के बाद नावेद सिद्दीकी ने भाजपा प्रवक्ता आई पी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उन्हें अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहे और धमकी भी दी। पुलिस ने सपा नेता की शिकायत पर भाजपा नेता आई पी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।