तस्वीरों में देखिए, कैसे तेंदुए पर भारी पड़ा मुर्गा...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2016 - 11:57 AM (IST)

लखनऊ:  यह बात सुुनने में शायद आपको अजीब लगे कि एक मुर्गे के डर से तेंदुआ भाग सकता है। लेकिन लखनऊ के बदायूं जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक तेंदुआ मुर्गे से डरकर भाग गया। 

जानकारी के अनुसार बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दराबाद में सुबह एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने गांव के 2 लोगों को घायल भी कर दिया। जब गांव वालों ने तेंदुए का पीछा किया तो वह एक कुएं में गिर गया। गांव वालों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के 3 घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन उसने भी उन्होंने भी तेंदुए को पकड़ने में अपने आप को असमर्थ बता दिया। 

इसके बाद गांव वालों ने कुएं को ढक दिया ताकि तेंदुआ बाहर न भाग सके। इसी दौरान उन्होंने तेंदुए को खाने के लिए रस्सी के सहारे एक मुर्गा भी कुएं के अंदर डाल दिया। रात 1 बजे गांव वालों ने कुएं में देखा तो पता चला कि तेंदुआ भाग चुका है। हैरानी वाली बात तो यह है कि तेंदुए ने मुर्गे को छुआ तक नहीं। सुबह मुर्गे को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया।