''जो अवैध वसूली में साथ नहीं देगा, वो कैराना में जिंदा नहीं रह पाएगा''

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2016 - 04:29 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हिंदुओं के 346 परिवारों के पलायन को लेकर चर्चा में आए शामली के कैराना में एस.डी.एम. का कहना है कि सांसद हुकुम सिंह ने जो 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी उसमें से 10 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कुछ कर्मचारी रिटायर हो गए हैं, जो अपने घर वापस लौट रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार एस.डी.एम. का कहना है कि कैराना से रिटायर कर्मचारी अपने गांव वापस लौट गए हैं। उनका कहना है कि अभी उनकी टीम सूची का जांच करने में लगी हुई है। बहुत जल्द ही इस मामले की जांच कर ली जाएगी। 

भाजपा के सांसद हुकुम सिंह ने यू.पी. सरकार और पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपराध पर रोक लगाने की बजाए आंखें बंद कर रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि जो अवैध वसूली में साथ नहीं देगा, वो कैराना में जिंदा नहीं रह पाएगा।