सपा से बर्खास्त शिवपाल सहित 4 मंत्रियों की हो सकती है वापसी!

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 11:01 AM (IST)

लखनऊ: सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक के दौरान सपा के पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश जारी है। सूत्रों के अनुसार अखिलेश के मंत्रिमंडल में सभी बर्खास्त मंत्रियों की वापसी होगी। गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल सहित 4 मंत्रियों को कैबिनेट से निष्कासित किया था।

रामगोपाल यादव ने मुलायम पर बोला हमला
जानकारी के अनुसार रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व अपने भाई पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को एेसा बयान नहीं देना चाहिए। रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सीएम अखिलेश यादव की लोकप्रियता से जलते हैं। उन्होंने कहा कि हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा।

अमर सिंह पार्टी के खोटे सिक्के
सपा से बाहर हुए पार्टी के पूर्व महासचिव और मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव ने अमर सिंह पर निशाना साधा है। रामगोपाल ने अमर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा वे पार्टी के खोटे सिक्के हैं। अमर सिंह किसी एक विधायक को भी चुनाव नहीं जिता सकते। रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह ने नेताजी को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि एक खोटे सिक्के ने पार्टी के असली सिक्के को बाहर करा दिया। रामगोपाल ने ये भी कहा कि पार्टी से बाहर होने पर अमर सिंह ने मुलायम सिंह को गालियां दी थीं।

दोबारा मंत्री बनने पर बोले शिवपाल
दोबारा मंत्री बनने पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि जो नेताजी कहेंगे मैं उसका पालन करूंगा। शिवपाल ने कहा कि पार्टी और मुलायम परिवार में सब ठीक है।

Up Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें