पॉलिटिक्स में हुई मुलायम की छोटी बहू की एंट्री, लखनऊ कैंट से लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2016 - 02:07 PM (IST)

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू अपर्णा यादव भी चुनावी राजनीति में कूद गई। पार्टी ने उन्हें लखनऊ कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। यादव की बडी पुत्रवधू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से सांसद हैं। लखनऊ कैन्ट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी विधायक हैं।

मूलरुप से बहुगुणा और अपर्णा यादव उत्तराखण्ड के गढवाल मंडल से ताल्लुक रखती हैं। यादव के कुनबे के 14 लोग पहले से ही सक्रिय राजनीति में हैं। इनमें 6 सांसद और 2 विधायक हैं। विधान परिषद के सदस्य के रुप में विधायक अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री हैं जबकि विधानसभा सदस्य शिवपाल सिंह यादव राज्य के लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के मंत्री हैं।