खुशखबरी: विस्तारा ने शुरू की इंदौर से फ्लाइट, पहली फ्लाइट दिल्ली रवाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 12:32 PM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से विस्तारा एयरलाइंस ने शनिवार को अपनी पहली फ्लाइट शुरू की। फ्लाइट को सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले सुबह 8.55 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई फ्लाइट को वाटर सैल्यूट दिया गया। फ्लाइट सुबह 10.25 बजे दिल्ली पहुंची। फ्लाइट दिल्ली से इंदौर आएगी और फिर यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

वहीं इसके साथ ही विस्तारा एयरलाइंस ने 5 नवंबर से दिल्ली के लिए ही दूसरी फ्लाइट शुरू करने का भी ऐलान कर दिया है। यह रात को 8:30 बजे इंदौर से रवाना होकर 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही इंदौर से दिल्ली आने-जाने के लिए फ्लाइटों की संख्या फिर 10 हो जाएगी। जेट की फ्लाइट बंद होने के बाद ये आठ रह गई थीं।

फिलहाल अभी तक इंदौर से मुंबई के बीच सबसे ज्यादा 10 फ्लाइट हैं। ये दोनों नई फ्लाइट शुरू होने से दिल्ली के लिए सुबह और शाम को कनेक्टिविटी मिल जाएगी। ट्रेवल्स एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के लिए अभी इंडिगो की 5, एयर एशिया की दो, एयर इंडिया की 1 फ्लाइट संचालित हो रही है। दोनों नई फ्लाइट का टाइम ऐसा है कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी। एयरलाइंस ने 5 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है।

26 से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

 सुबह 6.55 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8.20 बजे इंदौर आएगी। 
 सुबह 8.55 बजे इंदौर से रवाना होकर 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 
किराया : 3203 रुपए। रविवार को 2904 रुपए।
5 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट

 शाम 6.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाम 7.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
 रात 8.30 बजे इंदौर से रवाना होकर 10.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
164 सीटर है विमान  

164 सीटर विमान
 8 बिजनेस क्लास
 24 प्रीमियम इकॉनामी
 132 इकॉनामी क्लास की सीटें

Edited By

Jagdev Singh