दिन में चोरी करना पड़ा महंगा, लोगों ने की जमकर धुनाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 08:57 PM (IST)

मेरठ: गंगानगर में चोरों की एक गैंग को दिन में ही चोरी करना महंगा पड़ गया। चोरों के हाथ लगने के बाद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। हालांकि पकड़े गए चोर के दो साथी इस दौरान भागने में सफल रहे। पकड़े गए नाबालिग के हाथ भीड़ ने रस्सी से बांध कर बैठा लिया, इस दौरान उसकी लोगों ने पूछताछ करते हुए पिटाई की।

स्थानीय लोगों के अनुसार गंगानगर में कई दिनों से चोर दिन के समय बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गुरूवार को मकान संख्या के 256 में चोरी का प्रयास कर रहे थे जो बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य नितिन कुमार का है। नितिन सुबह करीब साढ़े दस बजे जब घर आया तो उसे खिड़की खुली और मकान के बाहर दो लड़के खडे दिखाई दिए। उसने बाहर खड़े लड़कों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह वहां से भाग गए। शक होने पर वह मकान के अंदर गए तो वहां एक लड़का चोरी करते हुए मिला। पकड़े गए लड़के ने अपने आपको बक्सर सरकारी स्कूल के पास का रहने वाला बताया है।

मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए लड़के को अपने साथ गंगानगर थाना ले गई। थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लड़के से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता कराया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कालोनी में आए दिन चोरी हो रही हैं। पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने की वात करती है लेकिन घटनाएं थम नहीं रही हैं। 

 

Up Hindi News की अन्य खबरें पढऩे के लिए fb.com/upkesari और @upkesari पर फॉलो करें