नवनिर्माण सेना का एेलान: आेवैसी के आवास पर तिरंगा फहराऊंगा, दम है ताे राेक कर दिखाएं

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2016 - 05:27 PM (IST)

मेरठ: आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष एवं सांसद असादुद्दीन आेवैसी द्वारा भारत माता की जय बोलने से इनकार करने पर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि 23 मार्च को आेवैशी के दिल्ली स्थित आवास को गंगाजल से शुद्घ करके वहां तिरंगा झंडा फहराने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि भारत माता की जय बोलना राष्ट्र धर्म है।

उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खान भारत को मादर-ए-वतन कहते थे। यानि कि स्वीकारते थे कि भारत उनकी मां है। आेवैशी बंधु जवाब दें क्या अशफाक उल्ला मुस्लिम नहीं थे। क्या नजमा हेपतुल्ला और जावेद अख्तर मुस्लिम नहीं हैं। अमित जानी ने घोषणा की कि 23 मार्च को वे आेवैशी के आवास को गंगाजल से शुद्घ करके वहां तिरंगा झंडा लगाएंगे, और भारत माता की जय लिखा बोर्ड लगाएंगे।। औवेसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए।