बजरंग दल का विवादित बयान, एक लड़की के बदले उठाओ 2 लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2016 - 07:28 AM (IST)

मेरठ: बागपत जिले के बिनोली थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव से लड़की के प्रेमी संग भागने के मामले में पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद अब बजरंग दल का विवादित बयान सामने आया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया था कि अगर लड़की बरामद नहीं होती तो आरोपी पक्ष की एक लड़की को उठा लिया जाएगा और उसे तब तक नही छोड़ा जाएगा जब तक उनकी लड़की वापस नहीं लौट आती।

पंचायत के फरमान को जायज ठहराते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद खिन्दोड़ा ने कहा है कि अगर 7 दिन के अंदर लड़की की बरामदगी नहीं होती तो आरोपी परिवार की एक नहीं 2 लड़कियों को उठा लिया जाएगा। विनोद खिन्दोड़ा ने कहा कि लड़कियों को उठाने के बाद ही आरोपी पक्ष को अक्ल आएगी। खिन्दोड़ा ने यह विवादित बयान स्थानीय बिनोली थाना पुलिस की मौजूदगी में दिया।