गर्मी आते ही विदेश चले गए राहुल, ओबामा तो संभाल नहीं रहे UP का लॉ एंड ऑर्डर : शाह

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2016 - 07:24 AM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मेरठ में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की रैली को संबोधित किया। इस दौरान कैराना में पलायन के मुद्दे पर अखिलेश सरकार की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि सरकार लॉ एंड ऑर्डर का हवाला दे रही है, लेकिन यूपी का लॉ एंड ऑर्डर ओबामा तो संभाल नहीं रहे हैं, यह राज्य की जिम्मेदारी है।  

भाजपा अध्यक्ष ने मंच से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब गर्मी आती है तो राहुल बाबा विदेश चले जाते हैं। देश में थे तो पूछते थे कि भाजपा ने देश को क्या दिया। भाजपा ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है।