मिल गया भारत का सबसे बड़ा रुद्राक्ष, जिसने भी देखा हो गया दीवाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 05:55 PM (IST)

मेरठ: यूपी के मेरठ से एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके पास आधा किलो का रुद्राक्ष है जो पूरे देश में केवल एक ही है। यहां के रहने वाले नीरज अग्रवाल दुर्लभ वस्तुओं को एकत्र करने के शौकीन हैं। उन्‍हें पुरानी मूर्ति और सिक्‍कों के कलेक्‍शन का भी शौक है। उनका कहना है कि यह रुद्राक्ष पृथ्वीराज चौहान के पुरोहित अंगपाल तोमर का है। 

यह रुद्राक्ष अपने आकार को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसे जो भी इसको देखता है वह उसका दीवाना हो जाता है। नीरज अग्रवाल का कहना है कि यह रुद्राक्ष अंगपाल तोमर के पास था। अंगपाल तोमर पृथ्वीराज चौहान के पुरोहित थे। अंगपाल तोमर के बाद यह रुद्राक्ष उनके वंशजों के पास चला गया। उनके वंशज उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्हीं अंगपाल तोमर की वंशज पोती से उन्होंने यह रुद्राक्ष करीब 7 साल पहले लिया था।

उन्होंने बताया कि आजादी से पहले उनके पिता देहरादून में रहते थे। उनके नाना राय साहब माधोराम अंग्रेजों के समय में जमींदार थे। वह अपने नाना के साथ बचपन में रियासतों में बड़े-बडे महलों में जाते थे और वहां रखी वस्तुओं को देखते थे। उनके नाना को भी दुर्लभ वस्तुएं एकत्र करने का शौक था, जिनको देखते-देखते उन्हें भी दुर्लभ वस्तुएं एकत्र करने का शौक चड़ गया।

 

Up Hindi News की अन्य खबरें पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें