अंबानी के घर आई रिहाना, देसी अंदाज़ में हुआ स्वागत, ग्लैमरस लुक्स ने लूटी महफिल

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:21 PM (IST)

नारी डेस्क: मुकेश अंबानी हेमशा ही लाइमलाइट में रहता हैं फिर वो चाहे उनके पैसों की वजह से या उनके लाइफस्टाइल। बता दे कि इन दिनों उनके घर पर  हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना अपने ब्यूटी ब्रैंड फैंटी ब्यूटी स्टोर लॉन्च में इंडिया पहुंची हैं खासतौर पर अंबानियों को मिलने के लिए। उनका भव्य स्वागत हुआ लेकिन एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा  है जिसमें रिहाना गणपति बप्पा और बजरंगबली की आरती करते नजर आ रही हैं। जहां रिहाना ने सबके साथ आरती की और फूलों की होली खेली। जिसके लिए न सिर्फ ग्लोबल आइकन सज- धजकर आईं, बल्कि ईशा अंबानी भी अपनी भाभियों के साथ ग्लैमरस रूप दिखाकर बाजी मारने से पीछे नहीं रहीं।​ 

फेंटी ब्यूटी लॉन्च के लिए भारत आईं रिहाना

रिहाना अपने ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी के लॉन्च के सिलसिले में भारत पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रिलायंस की टीरा और सेफोरा इंडिया के साथ साझेदारी की। अंबानी परिवार के घर पहुंचने पर उनका स्वागत फूलों की होली और आरती के साथ किया गया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।

आरती और डांस से हुआ स्वागत

अंबानी परिवार की बेटियां और बहुएं ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने रिहाना का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रिहाना भी आरती करती नजर आईं और सभी ने साथ में डांस कर इस पल को यादगार बना दिया।

बॉडी-हगिंग मैक्सी ड्रेस में रिहाना का ग्लैमरस अंदाज़

रिहाना ने इस मौके पर ग्रे शेड की सिल्क मैक्सी ड्रेस पहनी, जो उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रही थी। हाई ड्रेप्ड नेकलाइन और फ्लोई सिल्हूट ने उनके स्टाइल को सॉफिस्टिकेटेड टच दिया। उनका पूरा लुक सादगी और ग्लैमर का खूबसूरत मेल लगा। लाखों का क्लच बना स्टाइल का हाइलाइट अपने आउटफिट को खास बनाने के लिए रिहाना ने Dior का डार्क ग्रीन क्लच कैरी किया, जिसकी कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस लग्जरी एक्सेसरी ने उनके लुक में एक रिच और स्टाइलिश कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: अंबानी लेडीज़ के लेटेस्ट लुक्स: ईशा, श्लोका और राधिका ने फैशन से बटोरी सुर्खियां

राधिका मर्चेंट का सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

राधिका मर्चेंट ने इस मौके पर Miu Miu की एम्ब्रॉयडर्ड शर्ट और मिडी स्कर्ट पहनी। उनका लुक बेहद सॉफ्ट, फ्रेश और क्लासी नजर आया। इसके साथ उन्होंने डायमंड जूलरी और न्यूड हील्स पहनकर स्टाइल को कंप्लीट किया। 85 लाख की घड़ी ने खींचा ध्यान राधिका के लुक की खास बात उनकी लग्जरी वॉच रही, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है। डायमंड स्टडेड इस घड़ी ने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया।

रेड ड्रेस में ईशा अंबानी का जलवा

ईशा अंबानी ने रेड कलर की Chanel ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। उनकी ड्रेस का शीयर टेक्सचर और हल्की बीडवर्क डिटेलिंग लुक को एलिगेंट और हाई-फैशन बना रही थी। मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज़ के साथ उन्होंने अपने लुक को बैलेंस रखा। श्लोका मेहता ने Gucci की फ्लोरल मिडी स्कर्ट को वाइट शर्ट के साथ पेयर किया। उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और सटल लगा। एमराल्ड जूलरी और स्टाइलिश हील्स ने उनके अंदाज़ को और भी खास बना दिया।

इस खास मौके पर अनंत अंबानी भी कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं ईशा अंबानी की बेटी आदिया ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static