''20 जूते मारेंगे'', फरियादी से अभद्रता, 5000 की रिश्वत मांगी, मोबाइल भी तोड़ा... वीडियो वायरल होते ही 2 लेखपाल हुए सस्पेंड

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 05:14 PM (IST)

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के तहसील सिराथू में कार्यरत दो लेखपालों को एक किसान के साथ अभद्रता करने और रिश्वत मांगने के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार नौ जून को भदवा गांव निवासी राम भवन अपने हल्का लेखपाल कमल सिंह से मिलने सिराथू तहसील गया और लेखपाल से अपनी घरौनी के विषय में जानकारी करना चाहा जिसके लिए लेखपाल ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। इसी बात को लेकर हल्का लेखपाल और शिकायतकर्ता के बीच कुछ कहासुनी हो गयी। 

लेखपाल ने किसान का फोन छीन कर उसे तोड़ दिया। इस दौरान मौके में भीड़ इकट्ठा हो गई तभी कमल सिंह का साथी लेखपाल सुनील द्विवेदी आ गए और उसने किसान को अपशब्द कहते हैं 20 जूता मारने की धमकी दी। वहीं के किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज संज्ञान लेते हुए कमेंट किया कि तहसील न्याय दिलाने का केंद्र होता है न की किसान के अपमान करने का। 

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कारर्वाई करने की बात कही। इस मामले की जानकारी प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को पत्रकारों द्वारा दी गई। उन्होंने आरोपी जनों के विरुद्ध करवाई करने की बात कही थी, जिसे संज्ञान में लेकर एसडीएम सिराथू योगेंश गौड़ ने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static