UP में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां, तालाब में डूबने से गई जान, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए श/व

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 01:38 PM (IST)

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा और उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर स्थित पोखरा टोला में हुई। 

यह भी पढ़ें : UP में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटे टेंशन वाले... कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

पुलिस ने बताया कि चार दोस्त-राजबीर यादव (13), नीतीश यादव (12), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15)-तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उनमें से तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजबीर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने परिजनों तथा स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। 

यह भी पढ़ें : खड़े ट्रक में जा घुसी शिव भक्तों की कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम, 3 गंभीर; बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और उन्हें सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार देर रात तीनों दोस्तों के शव उनके घर लाए गए। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। सोमवार सुबह तीनों दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा ने हर किसी को भावुक कर दिया। तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार लोहिया नगर स्थित खेखड़ा घाट पर किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static