घर पहुंचने से पहले ही मिली मौत: रफ्तार ने उजाड़े 2 घर, दंपति और खेत पर खाना देने जा रहे किशोर की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 09:00 AM (IST)

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र में उडेसर के पास बीते गुरुवार दोपहर 2 मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दंपति समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी एका सजुंल पांडे के अनुसार, एका-वसुंधरा मार्ग पर गांव उडेसर और नगला खेड़ा के बीच यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। 

ये भी पढ़ें:- ममता का खून, सनकी जूनून: समलैंगिक प्रेमी ने उजाड़ा अपने ही यार का घर, मां की लाश देख दहल गया बेटा

पुलिस के अनुसार, एका क्षेत्र के गांव उडेसर निवासी संदीप (15) अपने चचेरे भाई राजीव (16) और साथी सनी (13) के साथ मोटरसाइकिल से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में परिजनों को खाना देने जा रहा था। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर ग्राम उजीरपुर (एका) निवासी अरविंद (45) अपनी पत्नी शशि (40) के साथ दिल्ली से गांव लौट रहे थे। जब दोनों वाहन नगला खेड़ा के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। 

ये भी पढ़ें:- ना घर बचा, ना बच्चे: आग के तांडव ने उजाड़ा दिहाड़ी मजदूरों का संसार, 8 लाख के मुआवजे में तौली गई मासूमों की जान

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांचों सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शशि और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरविंद, राजीव और सनी को पुलिस ने एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा। चिकित्सकों ने अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static