बुलंदशहर में देर रात की चीखें: सड़क से उतरकर पलटी बेकाबू कार, 24 से 28 साल के 3 दोस्तों की थमी सांसें

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 03:25 PM (IST)

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा तेज गति के कारण कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मृतकों की पहचान शिवम (24), दीपक (28) और आर्यन (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शिवम और दीपक बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे, जबकि आर्यन कानपुर देहात का निवासी था। उन्होंने बताया कि घायल युवक का नाम विशाल है। 

ये भी पढ़ें:- मैनपुरी में खुशियां मातम में बदलीं: टायर फटने से खाई में पलटी कार, 105 साल की बुजुर्ग और 8 वर्षीय मासूम की मौत

सिकन्द्राबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार ने बताया कि 27/28 मई की देर रात थाना गुलावठी को डायल 112 से सूचना मिली कि छपरावत गांव के पास कार हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि शेष 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे। सीओ ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक और आर्यन की भी मौत हो गई और विशाल उपचाराधीन है।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज एनकाउंटर: ₹7 लाख का कर्ज चुकाने के लिए महिला की हत्या, घर का भेद जानने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static