टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसाः यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 04:51 PM (IST)

 

टिहरी गढ़वालः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर वाहन के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, हादसा टिहरी गढ़वाल जिले का है, जहां पर घनसाली-घुट्टू मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
PunjabKesari
वहीं जिला आपदा अधिकारी का कहना है कि, "वाहन में 8 लोग सवार थे। 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण जांच में ही स्पष्ट होगा।"
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static