पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 06:14 PM (IST)

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर सरयू नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर मातम का माहौल पसर गया।

जानकारी के अनुसार, घटना पिथौरागढ़ जिले की है, जहां पर ग्राम प्रधान सेराघाट द्वारा सेराघाट में सरयू नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूब गए। सभी किशोर एक बारात से लौटते समय रास्ते में नदी में नहाने के लिए रूक गए थे। उन्हें अंदाजा नहीं लगा कि हाल में हुई बारिश की वजह से नदी में पानी ज्यादा है। नदी की तेज धारा में वे सभी बह गए और डूब गए। इसी बीच आनन-फानन में घटना की सूचना थाना बेरीनाग में दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय जनता की मदद से पांचों बच्चों को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा सभी को मृत घोषित किया गया। मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। सभी मृतकों के शव गणांई गंगोली अस्पताल में रखे गए हैं।

मृतकों का नाम/पता:-
1. राहुल कुमार पुत्र खीम राम, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- सिमाली, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
2. रवीन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
3. मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
4. सूजल कुमार पुत्र पूरन राम, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
5. पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।

Content Writer

Nitika