तूफान में मारे गये लोगों के आश्रितों को 50-50 लाख दिए जाएं: राजबब्बर

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 06:49 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजबब्बर ने राज्य में प्राकृतिक आपादा में मरने वालों के आश्रितों को तत्काल 50-50 तथा घायलों को तीस-तीस लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है ताकि वे अपना फिर से जीवन यापन कर सके। 

राजबब्बर ने आज यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश में भयंकर तूफान से 74 लोगों की अब तक असमय मौतें हो चुकी हैं, लोगों के घर गिर गये, फसलें बर्बाद हो गयीं हैं वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। योगी को अपनी जिमेदारी समझते हुए तत्काल पीड़ितों को अधिक से अधिक राहत एवं सहायता पहुंचाना चाहिए।  

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश प्रदेश के 75 जिले में कानून का राज स्थापित करने, बेरोजगारी दूर करने, आपदा के वक्त दु:ख-सुख में जनता के काम आने एवं नौजवान, किसान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिया था लेकिन सत्ता के मद में चूर मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्री जनादेश का घोर उल्लंघन कर चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

Punjab Kesari