फर्रुखाबाद- 8 साल के बच्चे को पहले किया अगवा, कुकर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 04:55 PM (IST)

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। हैवानियत की हद अब इस कदर बढ़ गई है कि लोगों ने मासूम बच्चियों से कुकर्म के साथ-साथ मासूम बच्चों पर भी अपना कहर शुरू कर दिया है। बता दें कि दो दिन से गायब बच्चे का शव एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर उसकी लाश कुएं से बरामद हुई। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। शव जिस स्थिति में मिला है उससे यही लगता है कि बालक के साथ पहले कुकर्म किया गया, फिर उसकी हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बंगशपूरा निवासी यूसुफ अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र मो0 उजैर बीते गुरुवार से घर से अचानक गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन पता ना लगने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी बीती रात पड़ताल की लेकिन उजैर का कोई पता न चला। आज सुबह कुछ लोगों ने उजैर की चप्पल बड़ा बंगशपुरा में एक अमरूद के बाग में पड़ी देखी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर उपनिरीक्षक बनी सिंह और शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान उजैर का शव अंधे कुंए में पड़ा मिला, जिससे सनसनी फैल गयी। मृतक के हाथ उसके पैजामे के नाड़े से पीछे की तरफ बांधे गये थे। उसके गले मे रस्सी बंधी हुई थी। उजैर की हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म किये जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

PunjabKesari

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना है कि देर शाम को बंगशपूरा से एक बच्चा गायब हो गया था। पहले तो परिजनों ने स्वयं आस पास ढूंढा फिर बच्चा ना मिलने पर उन्होने रात 11 बजे के करीब 100 नंबर पर डायल करके जानकारी दी। तभी सूचना मिलने पर पुलिस भी बीती रात वहां पहुंची और अपनी जांच पड़ताल की लेकिन उजैर का कोई पता न चलने पर केस दर्ज किया गया। आज सुबह पास में घर से 1 किलोमीटर दूरी पर एक कुएं में बच्चे का शव पाया गया। शव को देखकर लग रहा है कि बालक के साथ पहले कुकर्म किया गया, फिर उसकी हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static