उत्तराखंड में बड़ा हादसाः नदी में कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत, 5 लोग फंसे

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:42 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां पर ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक लड़की को ज़िंदा बचाया गया है। वहीं लगभग 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऑ

डीआईजी नीलेश आनंद भारणे, कुमाऊं रेंज के बयान के अनुसार, सभी मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। एक लड़की जो घायल है। उसको रामनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। 

Content Writer

Nitika