नशे में धुत्त अग्निवीर का हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिसकर्मियों से की अभद्रता और हाथापाई, हिरासत में आरोपी
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:33 AM (IST)
Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीते रविवार को शराब के नशे में एक अग्निवीर जवान के पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
शराब के नशे में अग्निवीर का तांडव ,
— Akash Thakur (@Akash77292938) August 17, 2026
यूपी के #मेरठ में नशे की हालत में फौजी ने तांडव मचा दिया और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी जिस कारण एक दरोगा की वर्दी भी फट गई,
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे का मामला। #Meerut @Uppolice pic.twitter.com/XdRq5dyKfy
मिली जानकारी के मुताबिक, दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें एक फौजी द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पाई गई। ठाकुर ने बताया कि आरोपी फौजी अग्निवीर बताया जा रहा है जिसे हिरासत में लेकर सेना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंकरखेड़ा थाने में इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

