50 की उम्र में तमंचा लेकर पूर्व प्रेमिका को डराने पहुंचा शादीशुदा शख्स, फिर खुली ऐसी पोल कि पुलिस भी रह गई दंग
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 10:17 AM (IST)
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा व्यक्ति को अपनी पुरानी मोहब्बत याद आ गई। जब महिला ने उससे दूरी बनाई, तो उसने डराने-धमकाने का रास्ता चुना। यह पूरा घटनाक्रम बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, एक 50 वर्षीय व्यक्ति का करीब 15 साल पहले एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों की अलग-अलग जगह शादियां हुईं और अब दोनों के बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। लेकिन आरोपी व्यक्ति अभी भी महिला से बात करना चाहता था। महिला ने सामाजिक मर्यादा और परिवार की बदनामी के डर से उससे दूरी बना ली और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी पहले महिला के ससुराल और फिर उसके मायके जा पहुंचा।
नकली हथियार से मचाया हड़कंप
आरोपी ने महिला पर दबाव बनाने के लिए अपने हाथ में एक देसी कट्टे (Pistol) जैसा दिखने वाला सामान ले रखा था। महिला ने डरकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब कानूनगोयान चौकी प्रभारी सरताज सैफी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब आरोपी के हाथ से हथियार छीना, तो पता चला कि वह असली तमंचा नहीं बल्कि एक लाइटर (Lighter) था, जिसे हूबहू हथियार की शक्ल दी गई थी।
थाने में चली घंटों पंचायत
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। खबर मिलते ही दोनों पक्षों के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। रात भर थाने में समझौता कराने की कोशिशें और 'पंचायत' चलती रही। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले इस उम्र में ऐसी हरकतों से काफी शर्मिंदा और परेशान हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग (Disturbing Peace) की आशंका के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
शादी के 17वें दिन खुली दुल्हन की पोल! पेट दर्द हुआ तो पति ले गया डॉक्टर के पास, रिपोर्ट देख उड़े होश

