रस्सी बनी ‘फाटक’, ट्रेन के साथ दौड़ता शख्स… आखिर यूपी के इस रेलवे ट्रैक पर ऐसा क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 07:00 PM (IST)

Railway Crossing Sambhal: जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां रेलवे क्रॉसिंग पर न तो पारंपरिक लोहे का फाटक है और न ही कोई ऑटोमैटिक बैरियर सिस्टम। यहां ट्रेन के आने-जाने का संकेत किसी मशीन से नहीं, बल्कि एक साधारण रस्सी से दिया जाता है।

 

आम तौर पर जब किसी रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरने वाली होती है, तो लोहे के फाटक नीचे गिर जाते हैं और दोनों ओर वाहन व लोग रुक जाते हैं। लेकिन इस क्रॉसिंग पर ऐसा कोई इंतजाम नहीं है। सवाल उठता है कि फिर लोगों को ट्रेन के आने का पता कैसे चलता है?

PunjabKesari

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन बेहद धीमी रफ्तार से क्रॉसिंग की ओर बढ़ती है। ट्रेन के साथ एक शख्स नीचे उतरता है, जिसके हाथ में लंबी रस्सी होती है। वह रस्सी को सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे तक फैलाकर अस्थायी फाटक का रूप दे देता है। इस तरह रस्सी ही लोगों को रुकने का संकेत देती है।

ट्रेन की रफ्तार इतनी धीमी रहती है कि वह व्यक्ति रस्सी संभालते हुए ट्रेन के साथ आगे बढ़ता है। ट्रेन के क्रॉसिंग पार करते ही वह दोबारा रस्सी समेटकर वापस ट्रेन में सवार हो जाता है। इस अनोखे तरीके ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर आधुनिक दौर में भी ऐसी व्यवस्था क्यों है और क्या यह सुरक्षित है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static