बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौ/त, बहन वेंटिलेटर पर... पिकअप के कहर ने हंसते-खेलते परिवार में मचाया कोहराम

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 01:59 PM (IST)

Badaun News: बदायूं जिले में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बुआ की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र में बरीपुरा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास हुई जब सत्यम सिंह (20) अपनी बुआ महेश्वरी देवी (40) और बहन मनु के साथ मोटरसाइकिल से बरेली स्थित मनौना धाम जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- खेत से घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में पहले से ही मौ/त की स्क्रिप्ट लिख चुके थे सगे भाई-भतीजे... रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात

बिसौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में सत्यम और उसकी बुआ महेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनु गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें:- जमानत पर आते ही गवाह का कत्ल, फिर पुलिस को देख तान दी बंदूक... जानिए कैसे हुआ खूंखार बदमाश का एनकाउंटर

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static