योगी को CM बनाने पर AAP नेता कुमार विश्वास ने BJP पर बोला जोरदार हमला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 01:40 PM (IST)

इंदौर: योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। कुमार विश्वास ने कहा कि अगर भाजपा उ.प्र. में योगी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ती तो नजारा कुछ और होता। जनता को अब मालूम होगा कि उ.प्र. में किस तरह का विकास होता है। राजनीति और काव्य दोनों जगह सच बोलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक और कवि दोनों का जीवन एक समान है। उसे सच दोनों तरफ बोलना चाहिए। चाहे पॉलिटिक्स हो या काव्य। राजनीति में हर चीज नकार दी जाती है। मैं दोनों तरफ सच बोलता हूं। मेरी पार्टी के खिलाफ भी मैं बोलता हूं, लेकिन उसे आलोचना की तरह लिया जाता है। जो जनता सुनना चाहती है उसी बारे में लिखता हूं। व्यक्तिगत राजनीति और कवि के जीवन में तालमेल मुश्किल है। लोग इस बात को स्वीकारते हैं पर इसमें वक्त लगता है। अब इस क्षेत्र में बदलाव आ रहा है।

उप्र में भाजपा की जीत और योगी के मुख्यमंत्री बनने पर क्या कहेंगे?
भाजपा अगर योगी को पहले से मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ती तो चुनाव परिणाम कुछ और हो सकते थे। चुनाव दूसरे करवट भी बैठ सकता था। अब प्रदेश में एक नया दौर आ रहा है। नए मुख्यमंत्री के आने के बाद अब जनता यूपी में क्या विकास होगा यह देखेगी।